👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लंपी वायरस का कहर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है जो जनपद हापुड़ के विभिन्न गांव में नजर आ रहा है. इस वायरस की चपेट में आने से जिले में अभी तक 76 पशु संक्रमित हो चुके हैं. विभाग ने 20 पशुओं के नमूने लेकर जांच के लिए बरेली प्रयोगशाला में भेजे हैं.
जनपद हापुड़ के गांव शुक्लमपुर, डिवाई, सबली, बुकलाना, अटूटा आदि गांव में लंपी रोग का प्रकोप दिखाई दे रहा है. इसका सबसे ज्यादा प्रभाव गौवंशी में नजर आ रहा है. जिले में अभी तक 70 पशु इसकी चपेट में आ चुके हैं. पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जितेंद्र गुप्ता स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. पशुपालन विभाग ने नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं.
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010



























