हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गंगा एक्सप्रेस वे के किनारे 70,000 पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग और यूपीडा के बीच दो करोड़ रुपए का अनुबंध हुआ है। मेरठ से प्रयागराज तक प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण का कार्य शुरू होते ही वन विभाग भी पौधारोपण शुरु कर देगा। ऐसे में जब तक निर्माण कार्य पूरा होगा पौधरोपण का कार्य भी लगभग पूरा हो जाएगा।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























