सम्पूर्ण समाधान दिवस से 70 फरियादी निराश लौटे,डीएम ने दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया












सम्पूर्ण समाधान दिवस से 70 फरियादी निराश लौटे,डीएम नेदो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर तहसील में जिलाधिकारी श्री अभिषेक पांडेय व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान तहसील दिवस में कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 2 का मौके पर जिलाधिकारी द्वारा निस्तारण कराया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद जैसी समस्याएं आई l जिस पर जिला अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित जनपदीय सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार एवं मंशानुरूप तहसील दिवस में प्राप्त शिकायत का समाधान पूर्ण गुणवत्ता से किया जाना चाहिए एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी को मिलना चाहिए। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उनका निस्तारण समय सीमा के अंदर करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार गढ़मुक्तेश्वर, पुलिस क्षेत्र अधिकारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसी क्रम में तहसील दिवस धौलाना की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार द्वारा तहसील दिवस में प्राप्त 35 शिकायतों में से 04 का मौके पर निस्तारण किया गया l इसी क्रम में तहसील दिवस हापुड़ की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी द्वारा की गई। जहां पर 22 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 04 का निस्तारण कर दिया गया है l

99 स्टोर से स्पोर्टस के चार जोड़ी जूते खरीदें 999/- रुपए में: 8191820867







  • Related Posts

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    🔊 Listen to this दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ का दौमी धनोरा मार्ग व दौमी असौड़ा मार्ग अवैध कालोनियों का सबसे बड़ा अड्डा बना है जहां…

    Read more

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    🔊 Listen to this पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर टोलककर्मी और कार…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक
    error: Content is protected !!