हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी अधिवक्ता अकबर अली ने 66 साल की उम्र में शूटिंग प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल जीतकर जनपद हापुड़ का नाम रोशन किया है। अकबर ने स्कीट शूटिंग और डबल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं।
अकबर अली ने बताया कि बचपन से ही उन्हें शूटिंग में बेहद दिलचस्पी थी। इसके लिए वह अन्य जिलों में जाकर प्रैक्टिस कर करते हैं। अकबर अली ने दिल्ली के डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 17 से 24 सितंबर तक आयोजित 45 वीं स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जहां स्कीट और डबल ट्रैप शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने जिले का मान बढ़ाया है। इससे पहले अकबर अली ने साल 2018 में ऑल इंडिया स्तर की प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीता था।
शुद्ध देसी घी की शुरुआत 600 रु प्रति हजार ML से : 9068607739






























