👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में बंदरों के आतंक से परेशान लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद ने 62 बंदरों को पकड़ा है और पिंजरे में बंद कर दिया लेकिन हापुड़ नगर पालिका परिषद द्वारा कोई खास कदम नहीं उठाया गया जिससे क्षेत्रवासी अभी भी बंदरों के आतंक से बेहद परेशान है।
पिलखुवा में बंदर लगातार लोगों को अपना निशाना बना रहे थे। ऐसे में पिलखुवा नगर पालिका परिषद ने बंदरों को पकड़वाने की तैयारी की और शुक्रवार को टीम ने 62 बंदरों को पकड़ा जिन्हें जंगलों में छोड़ दिया गया है।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314






























