हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीन विधान सभा सीटों पर 10 फरवरी की सुबह घने कोहरे में शुरु हुए मतदान प्रक्रिया के दौरान मौसम साफ होते ही तथा धूप निकलने के साथ ही मतदान प्रक्रिया ने गति पकड़ ली और वोटर घरों से निकला जिसका नतीजा यह रहा शाम 5 बजे तक जनपद हापुड़ में मतदान 60.53 प्रतिशत रहा। मतदान प्रक्रिया सायं 6 बजे तक चलेगी।
10 फरवरी की शाम 5 बजे तक धौलाना विधानसभा क्षेत्र में 61.5 प्रतिशत, हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में 59 प्रतिशत तथा गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 61 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मतदान 6 बजे तक होगा। इसलिए मतदान का सटीक प्रतिशत सायं 6 बजे के बाद ही पता चलेगा।
आपको याद दिला दें कि धौलाना में वर्ष-2017 में 66.89 प्रतिशत व वर्ष-2012 में 65.86 प्रतिशत मतदान हुआ था। हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में वर्ष-2017 में 64.54 प्रतिशत व वर्ष-2012 में 62.32 प्रतिशत मतदान हुआ था। गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष-2017 में 67.30 प्रतिशत व वर्ष-2012 में 65.66 प्रतिशत मतदान हुआ था।





























