नवीकरीम में संचालित जुए के अड्डे से 6 जुआरी दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मौहल्ला नवीकरीम में संचालित एक जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापामारी करके 6 जुआरियों को मौके से धर दबोचा। पुलिस की छापामारी से भगदड़ मच गई और जुआरियों ने इधर-उधर भगने का प्रयास किया परंतु आरोपी अपने इरादे में सफल नहीं हो सके।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जुए के ठिकाने से पुलिस ने नवीकरीम के संदीप, कमल उर्फ बिट्टू, सलमान, पवन उर्फ चूहा, दीपक, राजकुमार है। पुलिस ने मौके से 1740 रुपए, टार्च, ताश के पत्ते बरामद किए है।
बताया जाता है कि जुए का यह ठिकाना लम्बे अर्से से संचालित था। ठिकाने के संचालक से मौहल्लावासियों ने आपत्ति की थी, परंतु वह नहीं माना आखिर एक सुचाना पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की और ठिकाने के संचालक सहित 6 जुआरियों को धर दबोचा।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























