👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में लंपी रोग की चपेट में आने से अभी तक छह पशुओं की मौत हो चुकी है जबकि 400 पशु फिलहाल संक्रमित हैं। जिले में फिलहाल 36100 पशुओं का वैक्सीनेशन हो चुका है।
शुक्रवार को गांव श्यामपुर जट्ट और सलारपुर गांव में एक-एक गोवंश की लम्पी की चपेट में आने से मौत हो गई। धीरे-धीरे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लंपी रोग ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं जिससे जिले के 91 से बढ़कर 100 गांव इसकी चपेट में आ चुके हैं। अभी तक 400 गोवंश ऐसे हैं जो संक्रमित हैं। हालांकि 165 गोवंश स्वस्थ हो चुके हैं।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606



























