
👁 16 views Views
जनपद हापुड़ के 56 छात्र छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में राष्ट्रीय आय एवं मेधा आधारित छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा में हापुड़ के 56 विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद को आवंटित सभी 56 सीटों पर सफलता पाई है। एसआरजी सोहनवीर सिंह ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। आपको बताते चले कि राष्ट्रीय आय एवं मेधा आधारित छात्रवृत्ति योजना का संचालन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788






























