👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की 55 ग्राम पंचायतें ऐसी है जिन्होंने अभी तक जीएसटी विभाग में पंजीकरण नहीं कराया है जबकि 218 ग्राम पंचायत पंजीकरण करा चुकी हैं लेकिन इनमें से अधिकतर टैक्स नहीं चुका रही हैं। ऐसे में ग्राम पंचायत को नोटिस जारी होने लगे हैं। उत्तर प्रदेश शासन ने 2018 में ग्राम पंचायत को जीएसटी विभाग में पंजीकरण कराने के निर्देश दिए थे लेकिन इसके बाद भी ग्राम पंचायतों ने पंजीकरण कराने में रुचि नहीं दिखाई। जब जीएसटी विभाग ने जोर दिया तो 218 ग्राम पंचायतों ने पंजीकरण तो करा लिया लेकिन उसके बाद भी टैक्स नहीं दिया है। वहीं 55 ग्राम पंचायतों ने अभी तक जीएसटी में पंजीकरण नहीं कराया।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314






























