👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : फसलों में आग लगने पर किसानों को 15,000 नहीं बल्कि 30,000 रुपए मुआवजा मिलेगा. मुख्यमंत्री खेत खलियान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के तहत खेतों में आग लगने पर सरकार किसानों को आर्थिक सहायता देगी जिससे अग्निकांड से होने वाले नुकसान की भरपाई हो सके. इसके लिए योजना के तहत ऑनलाइन दावा पेश कर किसान लाभ उठा सकते हैं.
बता दें कि एक हेक्टेयर फसल क्षतिग्रस्त होने पर 30 हजार रुपए, एक से दो हेक्टेयर के लिए 40 हजार रुपए और दो हेक्टेयर से अधिक फसल क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में 50 हजार की सहायता दी जाएगी.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






























