
हापुड़ व धौलाना में पांच करोड़ से बनेंगी 50 सड़कें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ और धौलाना विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से 5 करोड़ रुपए से 50 सड़कों की मरम्मत होगी। सड़कों के निर्माण से लोगों को राहत मिलेगी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। बता दे की हापुड़ विधानसभा में क्षेत्र में 30 और धौलाना क्षेत्र में 26 विकास कार्य होंगे।
हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में करीब तीन करोड़ रुपये से ग्रीनपार्क कॉलोनी में काली सड़क, ग्राम कुराना व ग्राम दोयमी में श्मशान घाट अंत्येष्टि स्थल शांति स्थल का निर्माण, एकेपी डिग्री कॉलेज में कॉमन रूम का निर्माण, ग्राम मोरपुर-शिव मंदिर के सामने, ग्राम हसनपुर में सोनू के मकान से, ग्राम मलकपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्राम खड़खड़ी में इंटरलॉकिंग निर्माण होगा।
ग्राम पटना में सीसी रोड, गांधी विहार में होली चौक तक सीसी रोड सहित 19 अन्य मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम खड़खड़ी में पंचायत घर के सामने सार्वजनिक स्थान पर शौचालय व बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा।
वहीं, धौलाना विधानसभा क्षेत्र में भी करीब दो करोड़ से ग्राम पीपलाबंदपुर में श्मशान रोड व सीसी रोड, ग्राम नंगौला हैदरनगर में सीसी रोड व नाली, ग्राम रघुनाथपुर में तालाब तक नाली का निर्माण, ग्राम लाखन में तालाब की ओर खड़ंजा, ग्राम कंदौली में खड़ंजा, ग्राम नान में खड़ंजा व सपोर्टिंग वाल साईफन, ग्राम ककराना में चार स्थानों पर सीसी रोड व नाली, ग्राम करनपुर जट्ट, ग्राम सिवाया, ग्राम बीघपुर, ग्राम खेड़ा में सड़कों व नाली का निर्माण कराया जाएगा।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की अधिशासी अभियंता वर्षा गर्ग ने बताया कि हापुड़ और धौलाना विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से कार्य कराए जाने हैं। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244
























