5 वारंटी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ धर पकड़ अभियान चलाया हुआ है। जब आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए तब अदालत ने आरोपियों के विरुद्ध वारंट जारी कर दिए। वारंट के आधार पर पुलिस ने 5 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना सिम्भावली पुलिस ने वारंट के आधार पर गांव सैना के महताब को गिरफ्तार कर लिया। महताब पर वर्ष 2015 में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। परंतु वह न्यायालय में तारीख पर उपस्थित नहीं हो रहा था। धौलाना पुलिस ने वारंट के आधार पर गांव समाना के अमित सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट पर थाना सिम्भावली के गांव सिखैड़ा के नाजिम को गिरफ्तार कर लिया। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने गणेशपुरा के राजू तथा गांव अच्छैजा के नाजिम को वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।





























