
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगर गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर बढ़ने से खादर इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र में हो रही बारिश के साथ-साथ बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी है जिसके कारण गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि प्रशासन बाढ़ की संभावना से फिलहाल इंकार कर रहा है। पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 5 सेंटीमीटर बढ़ा है।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838






























