👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : के मौहल्ला न्यू शिवपुरी में स्थित श्री हर मिलाप वैष्णों देवी मंदिर में 49 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 31 मार्च से हुई जो हरिद्वार से आए श्री हर मिलाप मिशन के परमाअध्यक्ष श्री 108 श्री मदन मोहन हर मिलाप जी महाराज जी की अध्यक्षता में धूमधाम के साथ मनाया गया। पहले दिन 31 मार्च की सुबह गुरु गाथा का पाठ रखा गया जिसके बाद शाम सात बजे से रात्रि 10:00 बजे तक दिल्ली और हापुड़ के रसिक जनों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। शुक्रवार को सुबह गुरु गाथा के पाठ के आयोजन के बाद सत्संग और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैंकड़ों भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।





























