
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में हाई टेंशन लाइन से निकली चिंगारी की वजह से दो किसानों की फसल जलकर राख हो गई। शुक्रवार को हुई इस घटना में शीला देवी की ढाई बीघा और मोहित की डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई जिससे करीब 45 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
शीला देवी को 30 हजार और मोहित को लगभग 15 हजार रुपए का नुकसान हुआ है जिन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी मिलने पर दमकल विभाग की टीम पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




























