हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में 45 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी इन केंद्रों का निरीक्षण करेंगी। बता दें कि साल 2023 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में विभाग जुट गया है। इसके लिए परीक्षाओं को नकल विहीन, शांतिपूर्ण तरीके से कराने के उद्देश्य से विभाग ने परीक्षा केंद्रों के लिए कई मानक तय किए हैं। ऐसे में जिले में 45 केंद्र निर्धारित किए गए हैं जिनका कमेटी निरीक्षण करेगी।
हापुड़ में गर्म कपड़ों पर 50% तक की भारी छूट, एक गिफ्ट FREE: 7817840559

























