हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिछले वर्ष फरवरी में हुए ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में हापुड़ जनपद को करीब 35,000 करोड़ रुपए के निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। वहीं लखनऊ में 19 फरवरी को आयोजित होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी से पहले जिले में 11,268 करोड़ रुपए के प्रस्ताव की रूपरेखा तैयार कर ली गई है जिसके अनुसार हापुड़ जनपद में रोजगार के अवसर पैदा होंगे और 136 इकाइयां स्थापित होंगी जिसके माध्यम से 44,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिल सकेगा। विकास के साथ-साथ रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बताते चलें कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हापुड़ के भी उद्यमियों को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























