👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हापुड़ ब्लाक पर आयोजित एक सादे विवाह समारोह में 41 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंध गए और उन्हें हर्षोल्लास के साथ विदाई दी गई।
जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि इस विवाह समारोह में योजना के तहत 30 जोड़े हापुड़ ब्लाक से तथा 11 जोड़े धौलाना ब्लाक से चयनित किए गए थे। जिनका विवाह कोविड-19 प्रोटोकोल का पालन करते हुए सम्पन्न कराया गया। हर नवदम्पति पर प्रदेश सरकार ने 51 हजार रुपए खर्च किए गए है जिनमें 35 हजार रुपए नव विवाहिता के खाते में तथा दस हजार रुपए का घरेलू सामान दिया गया है,जबकि शेष राशि विवाह समारोह पर खर्च हुई है।
Shashwat Fitness महिलाओं के लिए दे रहा खास ऑफर, कॉल करें: 9756765958


























