👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान चलाया और विभिन्न गांव में दबिश दी जहां से 22 गड्ढों से लगभग 4000 किलोग्राम लहन नष्ट करते हुए 90 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की। आबकारी विभाग का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
शनिवार को आबकारी निरीक्षक आशुतोष दुबे ने टीम के साथ थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर, नयागांव, शेर कृष्ण की मढैया, नए गांव में अभियान चलाया जहां विभाग ने 22 गड्ढों से लगभग 4000 किलोग्राम लहन को बरामद कर नष्ट कर दिया। इसके साथ ही 2 केनो में भरी 90 लीटर कच्ची शराब को भी बरामद किया गया है। विभाग ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।





























