ठेकेदार की जगह पूर्व सफाई निरीक्षक के खाते में ट्रांसफर हो गए 40 लाख रुपए, अधिकारियों के उड़े होश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर पालिका परिषद के लेखाधिकारी की लापरवाही के कारण 40 लाख रुपए की धनराशि ठेकेदार के खाते की जगह पूर्व सफाई निरीक्षक के खाते में ट्रांसफर हो गई। जानकारी मिलने पर अधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई। लेखाधिकारी और एक जनप्रतिनिधि पूर्व कर्मी के पास पहुंचे और 40 लाख रुपए का चेक लेकर आए।

अवधेश कुमार निवासी अलीगढ़ पिलखुवा नगर पालिका परिषद में ठेकेदार है जो लंबे समय से नाली और सड़क बनाने का काम करते आ रहे हैं। वहीं दो साल पहले अवधेश कुमार यादव नगर पालिका परिषद पिलखुवा में सफाई निरीक्षक के पद पर तैनात थे जिनका तबादला हो चुका है। पिलखुवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विभु बंसल और अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने ठेकेदार अवधेश कुमार के 40 लाख रुपए के बिलों का भुगतान करने के लिए लेखाधिकारी को निर्देश दिए थे लेकिन लेखाधिकारी ने ठेकेदार की जगह पूर्व सफाई निरीक्षक के बैंक खाते में 40 लाख भेज दिए। वहीं जब पूर्व सफाई निरीक्षक के बैंक खाते में 40 लाख रुपए आने का संदेश मिला तो उसके होश उड़ गए लेकिन जब मामले की जानकारी मिली तो उसने राहत की सांस ली और 40 लाख रुपए का एक चेक लेखाधिकारी और एक जनप्रतिनिधि को दे दिया।
करियर को लेकर है कंफ्यूज, तो एजुकेशन फेयर में लें FREE सलाह: 9899880100































