👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक गलियारा विकसित करने की तैयारी काफी तेजी से चल रही है। जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में विकास को रफ्तार देने के उद्देश्य से औद्योगिक गलियारा बनाया जाएगा। इसके लिए 5 दिनों में करीब 40 किसानों ने अपनी भूमि का बैनामा करा दिया है। क्षेत्र के गांव बरारी, आलमनगर समेत चार गांव में करीब 300 किसानों की लगभग 126 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। पांच दिन पहले भूमि का बैनामा शुरू हुआ था। अभी तक 40 किसानों ने अपने बैनामा करा दिए हैं। किसानों से जल्द से जल्द बैनामा कराने की अपील की जा रही है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






























