👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : विद्युत विभाग लगातार बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाकर उन पर शिकंजा कस रहा है. जनपद हापुड़ के गढ़ के अधिशासी अभियंता केपी पुरी के निर्देशन में उपखंड के चारों अवर अभियंताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया और 16 टीम बनाकर विशेष चेकिंग की. हरी झंडी दिखाकर शनिवार को टीम को रवाना किया गया. शनिवार को की गई इस कार्रवाई में 40 बिजली चोर धरे गए जो कटिया डालकर या मीटर में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी कर राजस्व को चूना लगा रहे. इस दौरान उपेड़ा एसडीओ प्रभव गौर, लाइनमैन आदि उपस्थित रहे.






























