
रकम दोगुनी करने का लालच देकर 38 हजार ठगे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित रोडवेज बस अड्डे के पास एक ठग ने ठेले संचालक से रुपए दोगुने करने का लालच देकर 38 हजार रुपए ठग लिए। ठगी का संदेह होने पर पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

हापुड़ के मोहल्ला गणेशपुरा निवासी गुलाब ठेला चलाता है। मामला बुधवार की दोपहर का है जब वह अपने ठेले में सीमेंट लादकर शहर की ओर जा रहा था। मेरठ रोड पर स्थित रोडवेज बस अड्डे के पास युवकों ने उसे रोक लिया। उस दौरान आरोपी ने उसे रुपए दोगुना करने का झांसा देकर अपनी बातों में फंसा लिया। ठग की बात में वह आ गया जिसके बाद उसने जेब में रखे 38 हजार रुपए निकालकर आरोपी को दे दिए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गुलाब ने बताया कि उसके पास दुकान के रुपए थे। ठगी का एहसास होने पर उसने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी आदि की मदद से जांच शुरू कर दी।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






























