
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में 368 वाहनो का चालान
हापुड, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):जनपद हापुड में सड़क सुरक्षा अभियान जोर पकड़ता जा रहा है,जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे है।
सड़क सुरक्षा माह के 14 वें दिन बुधवार को जनपद हापुड़ में हापुड़ बस डिपो में चालकों, परिचालकों हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमे चालको व परिचालकों का नेत्र परीक्षण,शुगर, ब्लड प्रेशर और अन्य जांच की गई जिसमें 19 को चश्मा हेतु सलाह दी गई कुल 67 व्यक्तियों का स्वास्थ्य / व नेत्र परीक्षण किया गया। चिकित्सा विभाग की तरफ से डॉ संजय सिंह,डॉ गुलफाम जाहिर डॉ प्रीति सिंह नेत्र परीक्षक कुलवंत सिंह,एआरटीओ रमेश चौबे, पीटीओ आशुतोष उपाध्याय और ए आर एम हापुड़ रणजीत सिंह उपस्थित रहे ।इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर प्रवर्तन की कार्यवाही की गई जिसमें बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाते पाए गए उनपर चालान की कार्यवाही की गई और सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गयी।कुल 368 वाहनों का चालान किया गया जिसमें जिसमें बिना हेलमेट 217चालकों का चलान किया गया इसके अतिरिक्त सीटबेल्ट में 97चालान,मोबाइल फोन प्रयोग करने में 39 चालान किया गया। साथ ही विभिन्न पेट्रोल पंपों पर जाकर हेलमेट पहनने हेतु जागरूक भी किया गया।यह अभियान 31 जनवरी तक जारी रहेगा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























