
कार्तिक पूर्णिमा पर 35 लाख श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट के गंगा तटों पर करीब 35 लाख श्रद्धालुओं ने कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को गंगा स्नान कर भारतीय व सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान हेतु एक सप्ताह पहले ही पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान आदि प्रांतों से श्रद्धालुओं ने विभिन्न वाहनों द्वारा गढ़-गंगा मेला स्थल पर पहुंच कर डेरा डालना शुरु कर दिया था। गढ़मुक्तेश्वर व बृजघाट पर श्रद्धालुओं की संख्या करीब 35 लाख तक पहुंच गई। कार्तिक पूर्णिमा के दिन शुक्रवार को भोर होते ही गंग तट पर श्रद्धालुओं ने स्नान शुरु कर दिया। स्नान के बाद भक्तों ने मां गंगा का पूजन किया और मां गंगा से सबके भले की कामना की। श्रद्धालुओं ने गरीबों को भोजन कराया और वस्त्र आदि दान किए।
मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के बाद गरीबों को भोजन कराना व दान करने से पुण्य का लाभ मिलता है।
श्रद्धालुओं का लौटना शुरुः
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के बाद गंगा मेले में आए श्रद्धालुओं ने लौटना शुरु कर दिया है औऱ 17 नवम्बर तक मेला स्थल खाली मैदान में तब्दील हो जाएगा। श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली, बाइक, बस व लग्जरी गाड़ियों से लौट रहे है परंतु बैल गाड़ी व भैंसा बुग्गी विशेष आकर्षक का केंद्र बनी है। हापुड़ बाईपास से होकर लौट रही श्रद्धालुओं की कतार विशेष आकर्षक का केंद्र बनी है। सड़क हादसों से बचाव हेतु पुलिस ने मेला मार्गों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए है।
हापुड़ के रामलीला गेट के पास खुल गया है Dr Lal Pathlabs || Authorised Collection Centre: 7668777545






























