👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चुनाव की दृष्टि से पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया हुआ है। इसी दौरान सीओ पिलखुवा डॉ तेजवीर सिंह ने सोना पेट्रोल पंप के पास चैकिंग के दौरान उत्तराखंड नंबर स्कार्पियों कार से 34 लाख 70 हजार रुपये का कैश बरामद किया है और जांच में जुट गई है। यह गाड़ी किसी नेता की बताई जा रही है।
बता दें मामला बुधवार का है जब पुलिस सोना पैट्रोल पंप के पास चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान क्षेत्राधिकारी डॉ. तेजवीर सिंह ने स्कॉर्पियों कार को रुकने का इशारा किया। कार के रुकने पर पुलिस ने गाड़ी की चैकिंग की जिसमें से 34 लाख 70 हजार रुपए नकद बरामद हुआ। इतनी बड़ी रकम कहां से आई, यह रकम कहां जा रही थी इसकी जांच जारी है।

अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






























