हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात पुलिस ने महिलाओं व युवतियों को टारगेट बनाकर मोबाइल लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 31 मोबाइल व लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
थाना हापुड़ देहात पुलिस ने बताया कि देहात पुलिस मुरादपुर चौराहे पर बुधवार की तड़के वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि पुलिस ने एक बाइक को चैकिंग के लिए रोक लिया। बाइक पर सवार दो बदमाश मोबाइल लुटेरे निकले। पुलिस ने मोबाइल लुटेरों के नाम थाना हापुड़ देहात के गांव मुरदापुर का शकील तथा अनुज विहार कालोनी का शिवा उर्फ काले बताया है। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से एक दिन पूर्व जरौठी रोड पर एक छात्रा से लूटा गया एक मोबाइल तथा आरोपियों की निशानदेही पर 30 अन्य मोबाइल बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि मोबाइल लुटेरे पाश कालोनियों में सुबह-शाम टहलने वाली कालोनियों मे महिलाओं व युवतियों को टारगेट कर मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने लूटपाट में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को जेल भेज दिया है। बरामद मोबाइलों की कीमत 3 लाख रुपए बताई है।

किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010
























