हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव अट्टा धनावली निवासी 30 वर्षीय सौरभ कुमार पुत्र सेवानंद की कोलकाता में निधन हो गया। सौरभ आरपीएफ में तैनात था जिसकी ड्यूटी कोलकाता मेट्रो में लगी हुई थी जिसका अंतिम संस्कार सोमवार की रात गाँव अट्टा धनावली में किया गया। सौरभ अपने माता पिता का इकलौता बेटा था जिसके निधन से परिवार में कोहराम मचा है।
गांव निवासी सौरभ कुमार का जन्म 15 जून 1993 को हुआ था जिसका सपना देश की सेवा करना था। कड़ी मेहनत के बाद सौरभ आरपीएफ में 2015 में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था। सौरभ की ड्यूटी कोलकाता मेट्रो पर लगी हुई थी जिसका अचानक निधन हो गया। इसके बाद प्लेन के जरिए सौरभ का पार्थिव शरीर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा जहां से गांव अट्टा धनावली ले जाएगा जहां नम आँखों के बीच सौरभ का अंतिम संस्कार हुआ।

दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






























