30 गज की दुकान 90 लाख रुपए में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कोठी गेट इलाके में 30 गज की दुकान 90 लाख रुपए में बिक्री की चर्चा हापुड़ शहर में सभी की जुबान पर है और हर कोई कह रहा है कि कोठी गेट जैसे इलाके में जगह के दाम तीन लाख रुपए गज हो गए है तो अन्य स्थानों पर क्या हाल होगा। यह दुकान एक भाई ने ही अपने भाई को बेची है।
कोरोना काल से लेकर अब तक हर कोई धंधे न होने का रोना पीट रहा है, परंतु प्रोपर्टी व सोने में सभी ने निवेश बढ़ाया है जिससे प्रोपर्टी के दामों में बूम आ रहा है। हापुड़ में प्रोपर्टी में आए बूम ने बाहरी निवेशकों का ध्यान भी इस ओर खींचा है।
ये भी पढ़ेेः- HPCL में विभिन्न पदों पर भर्ती
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225

























