
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति से गजरौला क्षेत्र में स्थित एक कॉलेज में बेटी का एएनएम में दाखिला कराने के नाम पर 30 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गढ़ निवासी रामनिवास ने बताया कि उसकी बेटी को गजरौला स्थित कॉलेज में एएनएम में दाखिला लेना है। इसके लिए वह कॉलेज गए थे जहां गढ़ क्षेत्र के रहने वाले दो लोगों ने खुद को स्कूल में कर्मचारी बताया। प्रवेश दिलाने का दावा किया। इसके बाद फीस के नाम पर ऑनलाइन 30 हजार रुपए ले लिए लेकिन कोई खबर नहीं दी। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601






























