👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapurnews.com) : आबकारी टीम ने अभियान चलाकर थाना गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत नया गाँव के संदिग्ध स्थलों पर चेकिंग व दबिश दी।यहाँ के जंगलों में अवैध मदिरा निर्माण हेतु तैयार 800 किग्रा लहन नष्ट करते हुए एक केन में 30 ली कच्ची शराब भी टीम द्वारा जब्त करते हुए अभियोग पंजीकृत किया गया। आम जनता को अवैध/कच्ची/नकली मदिरापान से होने वाले नुकसान के प्रति टीम द्वारा जागरुक किया गया।
साथ ही विभिन्न मदिरा दुकानों निरीक्षण नियमानुसार संचालन के संदर्भ में किया गया ।जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्री की रोकथाम तथा वैध मदिरा की विक्री में वृद्धि हेतु अभियान अनवरत है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























