👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना कोतवाली पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर साढे तीन लाख रुपए ठगने का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बनारस के जगतगंज निवासी शुभम पांडे की तहरीर पर हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ताज मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. शुभम पांडे की दोस्ती ताज मोहम्मद से साल 2019 में हुई थी. ताज मोहम्मद पर आरोप है कि उसने बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर शुभम से साढे तीन लाख रुपए ठग लिए और नौकरी नहीं लगवाई. पैसे मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी गई. पीड़ित की तहरीर पर हापुड़ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

























