हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोविड-19 वायरस के संक्रमण का प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है और यह धीरे-धीरे जनपद के हर गांव, गली-मौहल्ले को अपनी चपेट में लेता जा रहा है। शनिवार की शाम को 21 और लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पॉजिटिव रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्राप्त हुई। इससे पहले आज दोपहर तक आठ लोगों की कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। यानी कि एक ही दिन शनिवार को दिन छिपने तक 29 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्राप्त हुई है। (ehapurnews.com)
शाम को इन मौहल्लों में मिले कोरोना संक्रमित:
हापुड़ ब्लॉक के गांव सिरोधन से एक, महेशपुरी हापुड़ से तीन, गंगापुरा हापुड़ से एक, बक्सर से 9, ब्लॉक सिम्भावली से दो, रमपुरा पिलखुवा से चार, तथा अशोकनगर पिलखुवा से एक यानी की शनिवार की शाम को 21 और लोगों की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। (ehapurnews.com)
दोपहर तक इन मौहल्लों में मिले मरीज:
इससे पूर्व दोपहर तक अशोकनगर पिलखुवा से एक तथा पिलखुवा की दूसरी बस्ती शुक्लान से एक, शिवपुरी नहरु लेन हापुड़ से एक, सोटावली हापुड़ से एक, ग्रीन वैली हापुड़ से एक, रेलवे रोड हापुड़ से एक, मौहल्ला चौधरियान गढ़ से दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। (ehapurnews.com)
जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।

























