
पशु शिविर व मेले में 285 पशुओं का हुआ इलाज
हापुड, सूवि(EHAPURNEWS.com):हापुड विकास खंड के गांव ग्राम अमीपुर नंगौला में मंगलवार को पं. दीन दयाल उपाध्याय शिविर व मेला का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य पशु चिकित्साधिकारी हापुड़, डा० ओ० पी० मिश्रा, डा० ओमवीर सिंह उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदर हापुड, डा० मनोज साहू पशु चिकित्साधिकारी नूरपुर एवं श्री लोकेश कुमार, ग्राम प्रधान अमीपुर नंगौला अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मेला में कुल 285 पशुओं की बाझपन एवं सामान्य चिकित्सा की गई जिसमें 224 बडे एवं 61 छोटे शामिल थे। मेला में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदर हापुड़ द्वारा पशुओं को बदलते मौसम में पशुओं के रख रखाव की जानकारी दी गई साथ पशुओं को बाहय परजीवी नाशक दवाईयों का वितरण निःशुल्क किया गया।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जनपद हापुड़ में पशुपालकों को पशुपालन विभाग की योजना की जानकारी से अवगत कराया साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड की जानकारी भी दी गई।
पशुपालक गोष्ठी में किलनी एवं चिचंडी से बचाव एवं दवापान की विस्तृत जानकारी पशुपालकों को दी गई एवं गोवंश को निराश्रित ना छोड़ने हेतु किसानों से विनती की गई तथा यह सुझाव भी दिये गये कि पशुओं को बांझपन से कैसे बचाया जाये। पशुओं को हमेशा मिनरल मिक्चर एवं प्रति चार माह पश्चात् पेट के कीडे की दवा खिलाने की अपील की गई ताकि पशु समय से गर्भित हो और अच्छा दूध उत्पादन हो और सड़को एवं खेतों में घूम रहे निराश्रित गौवंश की संख्या भी कम हो।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601



























