सम्पूर्ण समाधान दिवस से 28 फरियादी निराश लौटे










हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की उपस्थिति में तहसील सभागार हापुड़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिलाधिकारी ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिए, जिलाधिकारी हापुड़ ने कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण कराये । उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि समस्याओं के निस्तारण पर गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए क्योंकि शासन से निस्तारण के संबंध में समस्या ग्रस्त व्यक्ति से वार्ता भी की जाती है जिस समस्या का निस्तारण कराया जाए उस निस्तारण के संबंध में संबंधित समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराएं। संपूर्ण समाधान दिवस में 31 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से तीन का निस्तारण संबंधित अधिकारी द्वारा करा दिया गया। तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से मेरा देश मेरी माटी की तैयारियों को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, उपजिलाधिकारी हापुड़ सुनीता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।

दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!