हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साईबर ठग इन दिनों बेहद सक्रिय है जो लगातार लोगों को अलग-अलग तरीकों से ठग रहे हैं। इन ठगों ने अब मौसेरा भाई बनकर एक व्यक्ति से 26 लाख 35 हजार रुपए की ठगी को अंजाम दिया है। साइबर सेल शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
देहात क्षेत्र के मोहल्ला विवेक विहार के रहने वाले संदेश त्यागी ने बताया कि उनका मौसेरा भाई स्विट्जरलैंड में रहता है जिनके पास दो जनवरी को एक विदेशी नंबर से कॉल आया जिसने खुद को पीड़ित व्यक्ति का मौसेरा भाई बताया। मौसेरा भाई बनकर उसने संदेश को झांसे में उलझा लिया और उसने कहा कि वह पीड़ित को 14.40 लाख रुपए भेजेगा और भारत आने पर वापस ले लेगा। वह लगातार पीड़ित को अपनी बातों में उलझाता रहा और 26 लाख 35 हजार रुपए अपने बैंक खाते में डलवा लिए। पीड़ित ने एसपी से मामले की शिकायत की। कप्तान के आदेश पर साइबर सेल मामले की जांच में जुट गई है।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540



























