
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में सेवा संकल्प अभियान के तहत तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जहां मंगलवार दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया।
नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित शिविर में सीएचसी सैकड़ा (सिकेड़ा) से आए डॉ. नेक सिंह ने अपनी टीम के साथ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की। शिविर में नजला, जुकाम, बुखार, खांसी सहित विभिन्न सामान्य बीमारियों से पीड़ित लोगों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक उपचार और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। साथ ही लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव और स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस विशेष शिविर में दो दिनों के दौरान लगभग 250 लाभार्थियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन किए। शिविर में आयुष्मान कार्ड, पारिवारिक लाभ योजना, आयुष्मान भारत योजना समेत कई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लोगों के आवेदन स्वीकार कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई गई।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा देवी ने शिविर का निरीक्षण किया और लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
शिविर में नगर पंचायत के कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा क्षेत्र के अनेक नागरिक मौजूद रहे। लोगों ने उत्साह के साथ स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















