👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में पिछले 25 वर्षों से हो रही पुलों की मांग अब जल्द ही पूरी होने जा रही है। करीब दो करोड़ आठ लाख रुपए की लागत से जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में हिरनपुरा-सैदपुर स्कैप समेत वैठ-रतूपुरा नहर पर पुलों का निर्माण शुरू हो रहा है जिसका गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने निर्माण कार्य का उद्घाटन किया और गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के निर्देश अधिकारियों व ठेकेदार को दिए। बता दें कि पुल न होने की वजह से ग्रामीणों को काफी लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। ऐसे में इन पुलों के निर्माण से आसपास के ग्रामीणों को भी राहत मिलेगी।
SPECIAL OFFER: BRIDAL MAKEUP पैकेज की शुरुआत मात्र 10 हजार रुपए से: 8923868646






























