हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात पुलिस व एसओजी टीम की बदमाशों के साथ गुरुवार की तड़के मुठभेड़ हो गई जिसमें 25,000/- रुपये का इनामी बदमाश मनीष को घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से लूटी गई नकदी, बाइक व अवैध असलहा बरामद हुआ है। प्रारम्भिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गुड़ व्यापारी गोविन्द कुल भूषण से हुई लूट में वांछित चल रहा था. गिरफ्तार अभियुक्त जनपद बु0शहर व मु0नगर से भी लूट की घटनाओं में वांछित चल रहा था।
बता दें कि पुलिस ने बुधवार को ही गुड व्यापारी गोविंद कुलभूषण के साथ हुई लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिन से ₹27000 की नकदी पुलिस ने बरामद की थी.
बता दें कि 25 दिसम्बर-21की सुबह पक्का बाग का गुड़ व्यापारी गोविंद कुल भूषण बाइक पर नवीनमंडी जा रहा था कि गढ़ रोड फ्लाईओवर पर दो बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारकर तीन लाख रुपये से भरा नोटों का थैला छीन कर फरार हो गये।
DPS और DEEWAN की किताबें खरीदें Discount के साथ : 9457100571, 9528182700































