हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली व एसओजी की संयुक्त टीम ने डकैती के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को मंगलवार को पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। पकड़े गए आरोपी का नाम ललित उर्फ टिकला है जो कि रेवाड़ी के गांव धारण का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4500 रुपए नकद और एक अवैध चाकू बरामद किया है।
बता दें कि इसी वर्ष 22 नवंबर को हथियारों से लैस नकाबपोश करीब एक दर्जन बदमाश भोवापुर मस्ताननगर में स्थित भगवती गंज कॉलोनी में चीनी व्यापारी महेंद्र गोयल उर्फ टीटू के घर में घुस गए थे। इस दौरान व्यापारी की पत्नी ग्राम प्रधान कल्पना नौकरों के साथ घर में मौजूद थी। बदमशों ने कल्पना, उनकी नौकरानी और नौकर को बंधक बनाकर लाखों की लूट अंजाम दिया था। दिनदहाड़े हुई इस डकैती से लोगों में दहशत का माहौल था। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें लगाई थी। टीम ने आधा दर्जन बदमाशों को 26 नवंबर को भी पकड़ था लेकिन हरियाणा के रेवाड़ी का ललित फरार चल रहा था जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया।
ललित इतना शातिर किस्म का आरोपी है जो कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। सिंभावली के हरोड़ा मंदिर के पास से पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ललित को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने 4500 रुपए नकद और एक चाकू बरामद किया है। आरोपी हरियाणा का रहने वाला जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























