
3.10 करोड़ की लागत से होगा 25 सड़कों का नवीनीकरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद हापुड़ की करीब 25 सड़कों का नवीनीकरण कराया जाएगा जिससे 35 से अधिक गांव के सैकड़ो ग्रामीणों को लाभ पहुंचेगा। इसके लिए विभाग 3 करोड़ 10 लाख रुपए खर्च करेगा। शासन ने स्वीकृति दे दी है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार का कहना है कि छह लाख से ग्राम खेड़ा में अवशेष भाग, 7.5 लाख से बीबीनगर मार्ग से सिंभावली वाया हिंगवाड़ा लालपुर भरना रोड, 8.8 लाख से हरोड़ा कोठी गंदे नाले के पुल से खगोई, 6.2 से पलवाड़ा बहादुरगढ़ मार्ग से मोहम्मदपुर रुस्तमपुर संपर्क मार्ग बनेगा।

तीन लाख से गढ़-मेरठ मार्ग जनूपुरा मार्ग से खिलवाई तक, 7.5 लाख से मध्य गंग नहर पुल से कल्याणपुर ग्राम तक, 7.8 लाख से औरंगाबाद से छतनौरा बाईपास मार्ग, छह लाख से सलारपुर से वीरसिंहपुर मार्ग, पांच लाख से गढ़-अब्दुल्लापुर मार्ग से हकीमपुर गांवड़ी संपर्क मार्ग, 3.8 लाख से ग्राम ततारपुर मुख्य मार्ग से हरिजन बस्ती मार्ग बनेगा।
वहीं, 6.7 लाख से बाबूगढ़-बीबीनगर मार्ग से नूरपुर काकोड़ी, तीन लाख से गढ़ी होशियारपुर से भड़ंगपुर भिम्यारी मार्ग, 10.68 लाख से कुचेसर चौपला से रसूलपुर और 10 लाख से मुजफ्फरा से बागड़पुर शेष भाग का नवीनीकरण कराया जाएगा।
आसान किश्तों पर लगवाएं सोलर पैनल, कम करें बिजली बिल : 9897985509, 9068802851






























