हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पिलखुवा में पिलखुवा नगर पालिका परिषद द्वारा 14वें वित्त आयोग की राशि से सड़कों व नालियों का निर्माण कराया जाएगा। 3.59 करोड रुपए की लागत से शहर की 25 सड़के गड्ढा मुक्त होंगी। नाली निर्माण के साथ-साथ पार्कों का सुंदरीकरण भी कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पालिका के अध्यक्ष विभु बंसल ने बताया कि अगले दो-चार दिन में कार्यकारी संस्था को वर्क आर्डर मिल जाएगा जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
पिलखुवा नगर पालिका को योजना के तहत लगभग 7.50 करोड रुपए की धनराशि आवंटित हुई है जिनमें से 3.59 करोड रुपए की धनराशि विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। बताया जा रहा है कि डीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी पूर्व में ही निर्माण कार्यों के प्रस्तावों पर अपनी मोहर लगा चुकी है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























