हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से रुद्रपुर जा रहे 25 लाख रुपए मूल्य के सरसों के तेल से भरे कैंटर को बोलेरो में सवार बदमाशों ने लूट लिया। जनपद सम्भल के थानी असमौली पुलिस और लुटेरों के बीच हुई सशस्त्र मुठभेड़ में एक सिपाही व एक लुटेरा घायल को गया। पुलिस ने घायल लुटेरे को गिरफ्तार कर 25 लाखक रुपए के 670 सरसों के तेल पीपों से भरा कैंटर सहित बरामद कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविंद्रा आयल मिल हापुड़ से सरसों के तेल के पीपों से लदा एक कैंटर रुद्रपुर के लिए शनिवार की रात को रवाना हुआ। कैंटर में लदें तेल का मूल्य 25 लाख रुपए बताया गया। कैंटर जीपीएस से लैंस था। एक बोलेरो में सवार बदमाशों ने ओवर टेक करके जोया से सम्भल जाने वाले रोड पर रोक लिया। बदमाशों ने स्वयं वाणिज्य कर अधिकारी बता कर कैंटर को कब्जे में लिया। इधर रवींद्र आयल मिल मालिक ने जीपीएस पर कैंटर के गलत मार्ग पर जाते हुए देखकर पुलिस को सूचना दे दी और संदेह व्यक्त किया कि कैंटर को बदमाशों ने कब्जे में लिया है।
इस सूचना के बाद जनपद सम्भल की पुलिस सक्रिय हो गई। थाना असमौली पुलिस ने मढ़न चौकी क्षेत्र में घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी और सिपाही सागर रघुवंशी घायल हो गया। बदमाश कैंटर को लेकर शाहपुर की ओर भाग खड़े हुए। पुलिस ने भी बदमाशों पर गोली चलाई तो एक बदमाश घायल हो गया। अन्य बदमाश ट्रक छोड़कर भाग खड़े हुए। घायल बदमाश की पहचान जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के गांव बहरामपुर का कादिर है। घायल ने अपने साथियों के नाम थाना बाबूगढ के गांव बहलालपुर के इस्लाम व उस्मान, बहरामपुर का शाकिब, इमरान गांव लौटी( मुंडाली), गब्बर गांव चंदवार की मैढेया असमौली बताए हैं। जो फरार है।
लुटेरों के हापुड़ क्षेत्र के होने के कारण ऐसा प्रतीत होता है कि लुटेरे बुलेरो गाड़ी में हापुड़ के ही पीछे लगे थे और एक बदमाश के थाना असमौली के गांव चंदवार का होने की वजह से लुटेरों ने उस क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया।
*एलर्जी, चर्मरोग व गुप्तरोग की दवाईयों के लिए संपर्क करें: 9837509509:*






























