हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। रविवार की शाम को पांच और नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से रविवार आज कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एक मीडिया के साथ साझा किया एक प्रेस नोट में बताया कि रविवार को 15 कोरोना मरीज कोरोना से जंग जीत गए जो पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें होम क्वारंटाइन हेतु भेजा गया है। रविवार को 125 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमे 25 कोरोना के केस पॉजिटिव पाए गए हैं। आपको बता दें जनपद हापुड़ में अब तक 211 मरीज स्वस्थ हो कर अपने घरों को लौट चुके हैं जबकि जनपद में कोरोना के 223 एक्टिव केस हैं जिनका उपचार चल रहा है।
90% लोन के साथ घर खरीदना हुआ आसान, अभी संपर्क करें: 9911028188, 7827406652:


























