👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में रविवार को कोरोना के 24 मामले सामने आए. वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक एक कोरोना संक्रमित मरीज ने रविवार को दम तोड़ दिया. जनपद हापुड़ में एक्टिव केसों की संख्या 213 रह गई है. वहीं जनपद में अभी तक कोरोना संक्रमित मरीजों की हुई मौत का आंकड़ा 231 पहुंच गया है. स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को मिले सभी कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार शुरू कर दिया है.





























