VIDEO: भिखारियों की छीना झपटी में 23 हजार रुपए गायब












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट में भिखारियों की छीना झपटी के मामले लगातार दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। यहां आने वाले श्रद्धालु भिखारियों की करतूतों से बेहद परेशान है। हरियाणा से अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने आए संजय के 23,000 भी भिखारियों ने झपट लिए जिसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि भिखारियों का आतंक दिन-पर-दिन बढ़ता जा रहा है। यह पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। संजय ने बताया कि उनका पर्स चादरों के बीच में रखा हुआ था जिसे भिखारियों ने झपट लिया।
आपको बता दें कि हरियाणा के भिवानी के गांव उमरवास निवासी संजय अपने पिता रामेश्वर की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए बृजघाट पहुंचे। जैसे ही उन्होंने अपनी गाड़ी खोली तो भिखारियों ने छीना झपटी शुरू कर दी और गाड़ी में रखी चादरों को लेकर भाग गए। इस दौरान चादरों के बीच 23,000 रुपए से भरा पर्स भी रखा हुआ था जो गायब हो गया।









Related Posts

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

🔊 Listen to this राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सत्यागृहमंडप, गाँधी स्मृति एंड दर्शन, राजघाट, नई दिल्ली आज…

Read more

पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

🔊 Listen to this पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की आंतरिक सुरक्षा का संकल्प लिया

पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

पिलखुवा: पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई

पिलखुवा: बस स्टैंड व गांधी बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई

GEM पोर्टल विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

GEM पोर्टल विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने कृषकों के साथ किया ग्राम चौपाल का आयोजन

बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने कृषकों के साथ किया ग्राम चौपाल का आयोजन

कुराना टोल प्लाजा पर अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन

कुराना टोल प्लाजा पर अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन
error: Content is protected !!