
👁 0 views Views
हापुड़ नगर पालिका में विकास कार्यों के 23 टेंडर हुए निरस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद में 15वें वित्त आयोग से होने वाले 23 विकास कार्यों के टेंडर निरस्त किए गए हैं। टेंडर डालने वाली फर्म के अधूरे दस्तावेज होने पर इन्हें निरस्त करने का आधार बनाया गया है। हापुड़ नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि नियमों का पालन करने व दस्तावेजों को पूरा करने पर ही पालिका द्वारा टेंडर दिया जा सकता है जिन ठेकेदारों के दस्तावेज अधूरे थे उनके टेंडर निरस्त करते हुए निविदाएं निकाली गई है। नियम के विरुद्ध किसी को टेंडर नहीं दिया जा सकता।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025



























