हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के द्वारा गुरुवार को ग्राम धनोरा में सेठ गोविंद साहय शिक्षा सदन में ग्राम पंचायत प्रधान शिवकुमार त्यागी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा, निर्दोष त्यागी के विशेष सहयोग से निशुल्क आंखों का कैंप लगाया गया जिसमें परिषद के वरिष्ठ सदस्य विजेंद्र कुमार गर्ग, डॉक्टर ए के गुप्ता, डॉक्टर शशी किरण गुप्ता ने पूर्ण सक्रियता के साथ सहयोग प्रदान किया।
कैंप में 225 लाभार्थियों ने लाभ उठाया:
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने सभी के आंखों का परीक्षण कर यथा योग्य निशुल्क दवाई का वितरण भी किया और उन्हें आंखों की सुरक्षा की सलाह प्रदान की। परिषद के सभी सदस्यों एवं प्रधान शिव कुमार त्यागी प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने डॉ राजेश्वर सिंह का भव्य सम्मान किया।
अध्यक्ष हरि प्रकाश अग्रवाल ने सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्ति की भविष्य में भी आवश्यकतानुसार शिविरों का आयोजन किया जाएगा और सभी का तन मन धन से सहयोग रहेगा।
हापुड़: एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज़्ज़ा बिल्कुल फ्री: 7248676869






















