👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन महिला जिला कमेटी हापुड़ और डॉक्टर लाल पथ लैब्स द्वारा शनिवार को हापुड़ की मेरठ रोड पर एक जांच शिविर लगाया गया। जांच शिविर में 10 रुपए प्रति टेस्ट का रजिस्ट्रेशन शुल्क लेकर लोगों की जांच की गई जहां करीब सवा दो सौ लोगों ने शिविर में हिस्सा लिया।
यह कैंप शनिवार की सुबह 9:00 से 11:00 तक लगाया गया जहां शुगर, हीमोग्लोबिन, कोलेस्ट्रॉल, कैल्शियम आदि की जांच की गई। इस दौरान संगठन की अध्यक्ष रेखा जैन, महामंत्री प्रगति जैन, कोषाध्यक्ष कंचन अग्रवाल, उपाध्यक्ष मोनिका गोयल, मंत्री नीलम गर्ग, शहर कोषाध्यक्ष कनिका अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093




























